फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women candidate pour water in ballat box

हार के डर से महिला प्रत्याशी ने बैलेट बॉक्स में डाला पानी

Mon, 07 Dec 2015 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 07 Dec 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
women candidate pour water in ballat box

यूपी में सीतापुर जिले में तीसरे चरण के मतदान के बीच एक बड़ी घटना हो गई। सीतापुर जिले के साहसापुर पोलिंग बूथ पर एक महिला प्रत्याशी ने बेलेट बॉक्स के अंदर पानी डाल दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह यहां चल रही वोटिंग के बीच प्रधान पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी ने मतदान पेटी में पानी डालकर चुनाव रद्द करवाने की कोशिश की। महिला प्रत्याशी की इस हरकत के बाद उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि मुन्नी देवी वर्तमान में भी यहां प्रधान है। जब मुन्नी देवी को लगा कि वो चुनाव हार रही है तो इस प्रक्रिया को रोकने के लिए उसने बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया। पानी डालने से बैलेट बॉक्स में पड़े 15 वोट खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जोनल मजिस्ट्रेट, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं। प्रधान पद की प्रत्याशी मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केंद्र पर दूसरी मतपेटी रखवाई जा रही है। दोबारा से यहां वोटिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed