यूपीः दुल्हन को मारकर दीवार में चुनवा दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिन्नी सोमवार दोपहर लकड़ी बीनने निकली और लापता हो गई थी। बेहद इत्मीनान से वारदात अंजाम देने वाले हत्यारों के बारे में अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
बहरहाल गिन्नी के ससुर जगदीश समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।गिन्नी सोमवार से लापता थी लेकिन ससुर जगदीश ने थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना बुधवार को दी।
रस्सियों से बंधे हुए थे महिला के हाथ-पैर
शुक्रवार दोपहर दुर्गंध फैलने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पीके सिंह ने ईंटों से चुना गया दरवाजा तोड़वाया तो अंदर गिन्नी देवी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।
धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की हत्या करने के बाद मकान के मुख्य दरवाजे पर ईंट से चुनायी करवाई गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
तीन माह पहले हुई थी शादी
गिन्नी का मायका ससुराल से दो किलोमीटर की दूरी पर नदईडीह गांव में है। तीन माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिवार हंसी-खुशी चल रहा था। ऐसे में हत्या क्यों की गई और किसने की, ये किसी की समझ में नहीं आ रहा।