फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women athletes showcase their strength in the Tirathon Championship

Lucknow News: टायराथॉन चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Women athletes showcase their strength in the Tirathon Championship
केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में टायराथॉन एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से टायराथॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रथम नेशनल टायराथॉन चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिला वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग की प्रमुख स्पर्धाओं में हीट-1 के सेमीफाइनल मुकाबले में भूमिका और साधना ने बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। हीट-2 में पंजाब की प्रभा ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ की दिव्यांशी दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचीं। हीट-3 में चंडीगढ़ की कामिनी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फाइनल का टिकट कटाया। वहीं नेहा गुप्ता ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर अंतिम दौर में जगह बनाई। 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबलों में चंडीगढ़ की कालिका और दिव्यांशी, पंजाब की हिमांशी और हंसिका तथा दिल्ली की अंजलि ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। 200 मीटर महिला वर्ग के मुकाबलों में हीट-1 से अदिति और कृतिका ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। हीट-2 में साधना ने पहला स्थान हासिल किया। हीट-3 में दिल्ली की शिवांगी और गुड़िया ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि हीट-4 में उत्तर प्रदेश की सोनी और अनन्या ने फाइनल का टिकट हासिल किया। एक अन्य हीट में अंजलि और अनन्या ने शीर्ष दो स्थानों पर रहते हुए अंतिम दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। हरियाणा के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जबकि चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी हीट में शीर्ष दो स्थान प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय टायराथॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed