{"_id":"5a54b7334f1c1b3e198b5c32","slug":"women-abuses-police-and-nagar-nigam-for-toeing-car-from-no-parking-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की दबंगई: नगर निगम ने उठाई नो पर्किंग से गाड़ी तो जमकर दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की दबंगई: नगर निगम ने उठाई नो पर्किंग से गाड़ी तो जमकर दी गालियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से बदसलूकी करती महिला।
- फोटो : इमरान
राजधानी के फन मॉल के सामने से नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी को उठाना नगर निगम कर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। अपने बेटे के साथ नगर निगम के समतामूलक चौक स्थित बूथ पर पहुंची महिला ने कर्मियों के साथ जमकर बदसलूकी की।
विज्ञापन
मामले की फोटो और वीडियो बना रहे पत्रकारों को भी जमकर गालियां दी। इस दौरान वहां उपस्थित यातायात पुलिसकर्मी तमाशबीन बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराया और चालान काटकर रवाना किया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक मड़ियांव निवासी युवती का बेटा फन मॉल में जॉब करता है। उसकी कार फन के सामने ही नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। नगर निगम दस्ते ने गाड़ी नो पर्किंग जोन में खड़ी देखी तो उसे उठाकर समतामूलक चौक स्थित बूथ पर ले गई।
विज्ञापन
जानकारी पर अपने बेटे के साथ पहुंची महिला ने पुलिस और नगर निगम कर्मियों को जमकर उल्टी सीधी गालियां दी। बाद में पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर चालान कटाकर वहां से रवाना हुई। इस दौरान महिला का तांडव देखने के लिए चौक पर मजमा लगा रहा।