फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: पूजा घी की नई नियमावली के लिए समय देने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 06:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने पूजा, हवन और दीपक जलाने के लिए तैयार किए जाने वाले अखाद्य वसा उत्पादों की नई नियमावली के अनुपालन के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि नियम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित है, लेकिन इसे तत्काल लागू करने से व्यापारियों को परेशानी होगी।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण धारकों के लिए पूजा घी के नाम से उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाई है। ऐसे में व्यापारियों को मौजूदा स्टॉक निकालने और निर्माता कंपनियों को नई पैकिंग तैयार करने के लिए समय मिलना चाहिए।
विज्ञापन

संजय गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में संगठन का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त डॉ. रोशन जैकब से मिलकर नियमावली के अनुपालन के लिए पर्याप्त समय देने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed