{"_id":"6add12d137e970b59907c095","slug":"womans-chain-snatched-after-her-scooter-was-rammed-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1981262-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूटी में टक्कर मारकर महिला की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूटी में टक्कर मारकर महिला की चेन लूटी
Sun, 25 Oct 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी में टक्कर मारकर महिला की चेन लूटी
राजाजीपुरम। तालकटोरा के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मारकर बाइक सवार दो बदमाश महिला की चेन लूट ले गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
राजाजीपुरम एफ ब्लॉक निवासी अंकित पांडेय के अनुसार, दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बहन मां उमा की फिजियोथेरेपी कराकर स्कूटी से लौट रही थी। घर से करीब 100 मीटर पहले पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी बीच एक बदमाश उमा के गले से दो तोले की सोने की चेन लूट ले गया। मां-बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उठाया। गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। (संवाद)