फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman who died 25 years ago shown alive in family register

Lucknow News: 25 साल पूर्व मृतक महिला को परिवार रजिस्टर में दिखाया जिंदा

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman who died 25 years ago shown alive in family register
सकरन (सीतापुर)। सकरन विकास खंड के एक पंचायत सचिव ने 25 साल पूर्व मृत महिला को परिवार रजिस्टर में जिंदा दिखा दिया। मामले में मृतका की बहन ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रकरण ग्राम पंचायत दुगाना के मजरा दुगनिया गांव का है। यहां की रहने वाली रामरानी ने अफसरों से शिकायत की कि उसके पिता बदाल के साथ उसकी माता रामजानकी बहन प्रेमा समेत चार लोगों के नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज हैं। रामरानी का आरोप है कि उसकी बहन प्रेमा देवी की मौत 25 वर्ष पूर्व हो चुकी है। चार जून 2018 को तत्कालीन पंचायत सचिव अर्पित गुप्ता द्वारा परिवार रजिस्टर में क्रम संख्या चार पर प्रेमा देवी को मृतक अंकित किया था।
विज्ञापन

रामरानी का कहना है कि नौ मई को ब्लाक गए थे और वहां मौजूद पंचायत सचिव संतलाल पटेल से परिवार रजिस्टर की नकल मांगी। सचिव द्वारा जो नकल दी गई उसमें उसी क्रम संख्या चार पर मृतक प्रेमादेवी को जिंदा दिखाया गया है। रामरानी ने सचिव संतलाल पटेल के विरुद्ध विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सचिव संतलाल पटेल ने बताया कि मेरे द्वारा दी गई नकल पुराने रजिस्टर की है। हमें चार्ज में नया रजिस्टर पूर्व सचिव द्वारा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed