{"_id":"696bfc6a2cb991a49d066443","slug":"woman-walks-around-holding-dead-daughter-to-her-chest-lucknow-news-c-13-knp1002-1564028-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मृत बेटी को सीने से लगाए घूमती रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मृत बेटी को सीने से लगाए घूमती रही महिला
Sun, 18 Jan 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में शनिवार सुबह एक वर्ष की मृत बेटी को लेकर मानसिक रूप से कमजोर महिला घूमती रही। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बसंती अहिमामऊ में टेंडर पॉम अस्पताल के पास बेटी लक्ष्मी (1) और पांच वर्षीय बेटे के साथ झोपड़पट्टी में रहती हैं। शनिवार सुबह वह बेटी को लेकर टहल रही थीं। कुछ देर बाद उन्होंने बेटी को सड़क किनारे फुटपाथ पर लिटा दिया और खुद भी पास में बैठ गईं। काफी देर तक बच्ची में कुछ हरकत नहीं होने पर लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने तक बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची की मौत कैसे और कब हुई यह जानकारी बसंती नहीं दे सकीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पूरी बात स्पष्ट हो सकेगी।