{"_id":"683edb589651621b0908fd62","slug":"woman-trapped-love-trap-sexually-exploited-then-11-year-old-daughter-made-victim-case-filed-against-four-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण फिर 11 साल की बच्ची को भी बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण फिर 11 साल की बच्ची को भी बनाया शिकार
Tue, 03 Jun 2025 06:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Jun 2025 06:16 PM IST
सार
लखनऊ में किराएदार ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद उसकी 11 साल की बेटी से भी दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगंज निवासी एक महिला को मऊ के पलीगढ़ नरसिंहपुर निवासी अनूप सिंह ने प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। इसके बाद महिला की 11 साल की बेटी के साथ गलत काम किया। जानकारी होने पर महिला ने मड़ियांव थाने में अनूप, उसके जीजा अर्जुन सिंह, मां द्रौपदी व पिता स्वामीनाथ के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव ने बताया कि केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक, वह पति और बेटी के साथ रह रही थी। इसी बीच उनके मकान के पहले तल पर अनूप परिवार के साथ रहने आया। आरोपी उनसे अश्लील बातें करता था। मई 2021 में अनूप ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने बदनाम करने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि 27 जुलाई को महिला गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर अनूप ने पिटाई कर दी, जिससे पेट में ही बच्चा मर गया। इसके बाद गर्भपात कराना पड़ा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: धारदार हथियार से युवक की हत्या, छह टुकड़ों में मिली लाश; हत्यारों के हाथ भी न कांपे...चाचा समेत चार नामजद
विज्ञापन
आरोपी पीड़िता को छोड़कर अपने गांव चला गया। इस बीच महिला के पति को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद महिला के पति और आरोपी के घरवालों में समझौता हुआ। अनूप पीड़िता को लेकर किराये के दूसरे मकान में रहने लगा। आरोप है कि अनूप महिला की 11 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। 11 अप्रैल को आरोपी ने बालिका के साथ गलत काम किया। बेटी ने मां से आपबीती बताई।
ये भी पढ़े- UP: घरवाले नहीं हैं तो शादी कराने वाले की मौजूदगी में ही होगा विवाह पंजीकरण, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला
पीड़िता ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की तो उन्होंने तेजाब से जलाने की धमकी दी। आरोपी ने भी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की बात कही। परेशान होकर महिला ने मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है।