{"_id":"5708d2ab4f1c1bdd0fc810d3","slug":"woman-threats-traffic-police-for-for-taking-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ साहब मेरी कार का चालान करोगे,आधे घंटे में वर्दी उतरवाती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ साहब मेरी कार का चालान करोगे,आधे घंटे में वर्दी उतरवाती हूं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Apr 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
चौराहे पर तोड़ा नियम
- फोटो : अमर उजाला
‘सीओ साहब तुम्हारा नाम क्या है, अभी जानते नहीं हो, मेरी कार का चालान करोगे, आधे घंटे में तुम्हारी वर्दी उतर जाएगी। मैं धमकी नहीं देती हूं, फाइनल कर देती हूं।’
विज्ञापन
रेड लाइट पर कार दौड़ाती महिला को रोकने पर उसने सीओ को कुछ इस तरह अर्दब में लेने की कोशिश की। हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर में रेड लाइट पर ट्रैफिक रुका हुआ था।
विज्ञापन
रेड लाइट जंप करने रोकने पर भड़की महिला सीओ ट्रैफिक लाइन जफर खान से भिड़ गई। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर गुडंबा कंचन बिहारी मार्ग निवासी महिला कार से सिकंदरबाग से गंज चौराहे की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
गंज चौराहे पर पहुंचते ही महिला ने रेड लाइट जंप कर दी। यह देख सीओ ट्रैफिक पुलिस ने सिपाहियों की मदद से कार को रुकवा लिया। कार रोकने से भड़की महिला सीओ ट्रैफिक लाइन पर भड़क पड़ी।
दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। टीएसआई ने गाड़ी का चालान करके जुर्माना वसूल लिया। इससे नाराज महिला आधे घंटे में वर्दी उतरवाने की धमकी देते हुए निकल गई। पूरे प्रकरण से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।