{"_id":"67b24a7c872a9a987803d3ca","slug":"woman-murdered-by-strangulation-case-registered-against-lover-and-his-associates-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1080896-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला की गला कसकर हत्या, प्रेमी व उसके साथियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला की गला कसकर हत्या, प्रेमी व उसके साथियों पर केस दर्ज
Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
पूजा। (फाइल फोटो)
सरोजनीनगर। बिजनौर के घसियारी मोहल्ले की रहने वाली पूजा राजपूत (28) की गला कसकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार शाम घर से दो किलोमीटर दूर एक कमरे में पड़ा मिला। यह कमरा पूजा ने घरवालों को जानकारी दिए बिना किराये पर लिया था। मृतका के पति ने पूजा के प्रेमी मोहनलालगंज के अहमखेड़ा निवासी सूरज व उसके कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
पूजा राजपूत की शादी करीब आठ वर्ष पहले मोहनलालगंज के गनेशखेड़ा निवासी मजदूर दिनेश राजपूत के साथ हुई थी। दोनों की 10 वर्षीय बेटी राखी है। करीब ढाई वर्ष पहले दिनेश ससुराल में किराये का कमरा लेकर पत्नी व बेटी के साथ रहने लगे। पूजा वहां से करीब दो किलोमीटर दूर सीआरपीएफ गेट नंबर -1 के पास सरयू विहार कॉलोनी में घरों में काम करती थीं। वह सुबह घर से निकलती थी और शाम पांच बजे वापस आती थीं। शनिवार सुबह भी वह रोज की तरह स्कूटी लेकर काम पर निकली, पर घर नहीं लौटीं। देर होने पर परिजनों ने कॉल की, पर फोन नहीं उठा। इसके बाद पूजा को तलाशना शुरू किया।
बेटी ने किराये के कमरे का बताया पता
परिजन पूजा को इधर-उधर तलाश रहे थे। रविवार शाम साढ़े पांच बजे पूजा की बेटी दिव्या ने घरवालों को बताया कि मां ने सरयू विहार कॉलोनी निवासी धनंजय पांडेय के मकान में एक कमरा किराये पर ले रखा था। वहां पर अक्सर सूरज मिलने आया करता था। इसके बाद परिजन कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो बेड पर पूजा का शव पड़ा हुआ था। गले पर चोट के निशान थे। पूजा के पति दिनेश का आरोप है कि पत्नी के जेवर और स्कूटी भी आरोपी ले गए।
विज्ञापन
सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश
मौके पर डीसीपी निपुण अग्रवाल, एडीसीपी अमित कुमावत और एसीपी कृष्णा नगर सौम्या पांडेय और बिजनौर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। मायके वालों ने पूजा के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। डीसीपी ने बताया कि पूजा के गले पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर पता चल सकेगी। दिनेश की तहरीर पर हत्या केस दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।