फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman murdered by her in-laws in raebareli

बेटी पैदा होने पर बहू को दी दर्दनाक मौत, पीट-पीटकर मार डाला

Mon, 26 Sep 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमरउजाला, रायबरेली Updated Mon, 26 Sep 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
woman murdered by her in-laws in raebareli
डेमो

बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालीजनों ने बहू को मार डाला। मृतका के पिता ने रविवार को मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरी मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले अपनी बेटी शिवानी कि शादी टीकाराय का पुरवा निवासी राजकुमार के साथ की थी। शादी के दो साल बाद शिवानी ने पुत्री को जन्म दिया।

विज्ञापन


इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे बात-बात पर ताना मारते थे। यही नहीं उस पर बेटा पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस समय शिवानी फिर गर्भवती हुई तो ससुरालीजन उस पर जांच कराने के लिए दबाव डालने लगे।
विज्ञापन


जिसके लिए गीता तैयार नहीं हुई। पिता ने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज ससुरालीजनों ने 14 सितंबर को शिवानी को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उसके शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह लोग यहां पहुंचे। उनका कहना है कि इस घटना को गांव के कई लोगों ने देखा है। रविवार को कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।


कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतका के पिता रवींद्र कुमार की तहरीर पर पति राजकुमार, ससुर कधई, सास नानकी और जेठानी गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed