फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman made life by jumping from Husadiya flyover in Lucknow, people make video ...

लखनऊ में हुसड़िया फ्लाईओवर से कूदकर युवती ने दी जान, लोग वीडियो बनाने में...

Wed, 17 Feb 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Woman made life by jumping from Husadiya flyover in Lucknow, people make video ...
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
गोमतीनगर विस्तार इलाके में हुसड़िया फ्लाईओवर से सीएमएस के पास बुधवार दोपहर नैना (36) ने छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, खुदकुशी के पहले युवती ने अपने दोनों हाथों की नस भी काट ली थी। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार पवन कुमार पटेल के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। कूदने से पहले युवती ने अपनी दोनों कलाई की नसें काट ली थीं।
विज्ञापन


खुद को बताया जिम्मेदार
पुलिस के मुताबिक, नैना के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा है कि मैं ये खुदकुशी अपनी मर्जी से कर रही हूं, इसके लिए मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। अगर मेरा शव मिले तो मेरे घर वालों को बता देना। इसके बाद एक मोबाइल नंबर लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है। उसे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


वीडियो बनाने में मशगूल थे लोग
दोपहर में नैना नाम की युवती ने शहीद पथ के फ्लाईओवर से छलांग लगा ली। वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़ी थी। उसके गिरने के बाद से वहां काफी लोग जुट गए। लेकिन उसे कोई अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठा रहा था। वहां मौजूद लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे। अगर वहां मौजूद लोगों ने संवेदनशीलता दिखाई होती तो शायद युवती की जान बच जाती। प्रभारी निरीक्षक पवन पटेल के मुताबिक, मृतका के परिवारीजनों की तलाश की जा रही है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed