फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman living in Lucknow divorced her husband living in Australia her son will stay with his mother

Lucknow News: ऑस्ट्रेलिया में बसे पति से पत्नी ने लिया तलाक, कोलकाता में हुई थी शादी... बेटा रहेगा मां के साथ

Fri, 30 May 2025 04:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 04:45 PM IST
सार

लखनऊ में रहने वाली महिला ने ऑस्ट्रेलिया में बसे अपने पति से तलाक ले लिया। इनकी शादी कोलकाता में हुई थी। तलाक के बाद बेटा मां के साथ रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामला कोलकाता से लखनऊ अदालत में स्थानांतरित हुआ था। 

विज्ञापन
woman living in Lucknow divorced her husband living in Australia her son will stay with his mother
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित एक अनुसंधान संस्थान में कार्यरत पत्नी की आपसी सहमति से दाखिल तलाक की अर्जी मंजूर हो गई है। अदालत ने उनके सात साल के बेटे को मां के साथ रहने की इजाजत दे दी है, जिसके लिए पति ने भी कोई आपत्ति नहीं की। मामले में अंतिम समाधान के रूप में उन्हें गुजारा भत्ता राशि भी मिली है। 

विज्ञापन


महिला की शादी उक्त युवक से 2016 में शादी कोलकाता में हुई थी। दोनों ने शादी के बाद अपने कॅरिअर को वरीयता दी। पति को मोबाइल कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी मिल गई, जबकि महिला को देश के प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थान में ग्रेड दो के पद पर नौकरी मिल गई थी। महिला लखनऊ में रहने लगी थी जबकि उसका पति ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। 

विज्ञापन

कोलकाता में मुकदमे की पैरवी करना मुश्किल था

पति ने 2022 में कोलकाता में तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन महिला के लिए कोलकाता में मुकदमे की पैरवी करना मुश्किल था। उसने सुप्रीम कोर्ट में मामले को लखनऊ पारिवारिक न्यायालय में स्थानांतरित करने की अर्जी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: लक्कड़ शाह बाबा की मजार पर नहीं लगेगा मेला, 16 सदी से चल रही परंपरा थमी, गुरु नानक से जुड़ी है कहानी
 
इस मामले में सुनवाई के बाद अंतिम समाधान के रूप में महिला को 50 लाख रुपये देने का अदालत ने आदेश किया है। महिला को अपने रिश्ते के खत्म होने का दुख तो है लेकिन उसे गर्व है कि वह अपने बेटे की अच्छी परवरिश कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed