‘मेरा पति रेपिस्ट लेकिन प्लीज वापस दिला दीजिए’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरा पति रेपिस्ट है। उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। मुझे छोड़ दिया है लेकिन प्लीज उन्हें वापस दिलवा दीजिए।’ हजरतगंज कोतवाली में अपनी पीड़ा सुना रही आलमबाग निवासी महिला के इन शब्दों ने सनसनी मचा दी। वह बीते पांच दिन से महिला थाना के चक्कर लगा रही है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
शुक्रवार शाम महिला हजरतगंज सीओ अशोक कुमार वर्मा से मिली तो उन्होंने महिला थाना की इंस्पेक्टर कनकलता दुबे को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
महिला ने बताया कि उसका पति चारबाग में प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट चलाता है। उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। अप्रैल 2010 में उसके खिलाफ एक महिला ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
पुलिस ने दी एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह
वह जमानत पर छूटकर आया और घर छोड़कर चला गया। महिला ने कहा कि पति शराब का लती है और उसके साथ मारपीट करता है। सीओ ने महिला से पूछा कि ऐसे पति के साथ क्यों रहना चाहती हो। इस पर वह बोली, कुछ भी हो। है तो पति ही।
महिला ने कहा कि पति के बगैर वह कुछ भी नहीं है। वह एक घरेलू महिला है इसलिए आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं। किसी तरह घर चला रही है। पति बड़े बेटे को अपने साथ ले गया है जबकि कक्षा पांच में पढ़ने वाला छोटा बेटा साथ में रहता है।
उसने कहा कि बीते दिनों पति से संबंध रखने वाली एक महिला ने घर आकर उसके साथ मारपीट भी की थी। हजरतगंज सीओ ने महिला की एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।