फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman in car hits SUV rider several times

Lucknow News: कार सवार महिला ने एसयूवी सवार को कई बार मारी टक्कर

Thu, 30 Jan 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman in car hits SUV rider several times

विज्ञापन



लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में बच्चों को स्कूल लेने जा रहे एसयूवी सवार आशीष कुमार की गाड़ी में कार सवार महिला ने कई बार टक्कर मारी। महिला उनका कार से पीछा करते हुए स्कूल तक पहुंची और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। आशीष ने महिला के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

बाराबंकी के दनियालपुर निवासी आशीष कुमार के अनुसार मंगलवार दोपहर वह एसयूवी से बच्चों को लेने के लिए जयपुरिया स्कूल जा रहे थे। स्कूल से कुछ दूर पहले नीले रंग की कार सवार महिला ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। आरोप है कि महिला ने इसके बाद कई बार कार में टक्कर मारी।
विज्ञापन


आशीष मामले को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए। कार सवार महिला पीछा करते हुए स्कूल पहुंच गई। इसी बीच रास्ते में भी कई बार टक्कर मारी। स्कूल पहुंचते ही महिला कार से उतर कर उनके पास पहुंची और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला ने मोबाइल निकाल कर आशीष का वीडियो भी बनाया। स्कूल के बाहर हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित आशीष ने आरोपी महिला की कार नंबर के आधार पर गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed