फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman hanged herself

Lucknow News: पति से नाराज महिला ने लगाई फांसी

Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
woman hanged herself
रायबरेली। शहर क्षेत्र के नारायण नगर मोहल्ले में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। छानबीन में पता चला कि पति से कहासुनी से नाराज होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

नारायण नगर निवासी आशीष मिश्रा की अपनी पत्नी पूजा मिश्रा (37) से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह पूजा ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर बाद पूजा बाहर नहीं निकली तो परिजनों का आशंका हुई। उन्होंने देखा तो कमरे में पूजा फंदे से लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला लेकिन तब तक पूजा की मौत हो चुकी थी। पूजा की 12 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed