फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman got suicide, blame for murder

विवाहिता की करंट लगने से मौत, हत्या का आरोप, थाने के बाहर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

Fri, 13 Aug 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
woman got suicide, blame for murder
लखनऊ। जानकीपुरम थानाक्षेत्र के सैदपुर जागीर में शिवरानी उर्फ गुड्डी (38) की करंट लगने से बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति व उसकेपरिवारीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर करंट देकर मार डालने का आरोप लगाया। तहरीर लेकर मृतका के मायके वाले थाने पहुंचे तो ससुराल वाले भी पहुंच गए। थाने में दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। थाने के बाहर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। एसीपी अलीगंज अपनी टीम के साथ पहुंचे और सभी को वहां से खदेड़वाया। इंस्पेक्टर को तहरीर लेकर जांच करने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केबाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, सैदपुर जागीर निवासी शिवलाल ने सुबह थाने में पत्नी शिवरानी उर्फ गुड्डी की करंट लगने से मौत की सूचना दी। शिवलाल के मुताबिक, शिवरानी को घर में पोंछा लगाते समय करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका शिवरानी के पिता नंदकिशोर के मुताबिक, 20 साल पहले बेटी की शादी शिवलाल से हुई थी। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। पिछले दिनों उसने अपनी पैतृक संपत्ति बेच दी। इसके बाद बेटी पर व्यापार केलिए मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बना रहा था। विरोध पर प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक, दो महीने पहले शिवलाल ने दहेज के लिए बेटी को पीटकर घर से निकाल दिया था। रिश्तेदारों द्वारा की गई पंचायत के बाद रविवार को ही बेटी को विदा कराकर सैदपुर लेकर आया था। उसने योजना बनाकर हत्या की है। पिता के मुताबिक, उसकी बेटी के कमर, गर्दन, पेट पर कई जगह करंट देने के निशान मिले हैं। शिवरानी के बेटे शिवम, शुभम व शिवांशु हैं। वारदात के बाद से तीनों सदमें में हैं। पिता ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर मामले को प्रधान की मदद से दबाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के चले डंडे, पुलिस देखती रही
शिवरानी की मौत के मामले में नंदकिशोर अपने कुछ परिचितों व रिश्तेदारों को लेकर जानकीपुरम थाने पहुंचा। वहां उसने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शाम करीब चार बजे शिवलाल के साथ उसके रिश्तेदार भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते परिसर में ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी को बाहर किया। बाहर आने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने लगे। हालात यह हो गए कि आसपास की दुकानें भी धड़ाधड़ बंद होने लगी। अफरातफरी के बीच जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह पहुंचे। वहां पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed