फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman got electricity bill of Rs 47,564

Lucknow News: महिला को मिल गया 47,564 रुपये का बिजली बिल

Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman got electricity bill of Rs 47,564

विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम जोन के डालीगंज इक्का स्टैंड उपखंड में महिला बिजली उपभोक्ता मुकारिमनगर निवासी राजेश्वरी गुप्ता के उत्पीड़न का सोमवार को अंत हो गया। अफसरों की फटकार के बाद दोपहर करीब 12 बजे एसडीओ अजीत कुमार ने संविदा कर्मियों से 47,564 रुपये का बिल बनाकर रिसीव कराया, जो पहले 1,40,401 रुपये का था।

महिला ने आरोप लगाया था कि घूस न देने के कारण एसडीओ अजीत, बाबू संजीव वर्मा और संविदाकर्मी नवनीत निगम ने मनमाने तरीके से बिल बनाकर जबरिया जमा कराना चाह रहे थे। अमर उजाला ने महिला के उत्पीड़न की खबरें छापी तो जांच बैठी। इसमें 18 फरवरी को गलत बिल बनाए जाने की शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन




मगर, एसडीओ व बाबू की ओर से संशोधित बिल नहीं दिया जा रहा था। अमर उजाला ने सोमवार को ''''न बिजली बिल सही हुआ, न घूस के आरोपियों पर कार्रवाई'''' शीर्षक से खबर छपी तो सही बिल महिला तक पहुंच गया, जिसकी पुष्टि एक्सईएन ज्ञानेंद्र सिंह ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला उत्पीड़न के मामले ने बिजली महकमे की शासन स्तर पर किरकिरी कराई, उसके दोषियों पर प्रबंधन कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, महिला के बेटे मनोज ने कहा, दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग लेकर इस मामले की प्रधानमंत्री कार्यालय, महिला आयोग एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed