{"_id":"6abc2dd3d1d33996c30507da","slug":"woman-goes-missing-with-two-sons-under-suspicious-circumstances-lucknow-news-c-13-lko1070-1943746-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध हालात में दो बेटों संग महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध हालात में दो बेटों संग महिला लापता
Wed, 30 Sep 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर के गंगाखेड़ा स्थित गंगा विहार कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय शांति देवी दो बेटों के साथ दो सितंबर से लापता हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि शांति दो सितंबर की सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों से मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर दोनों बेटों के साथ घर से निकली थीं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह वापस नहीं लौटीं। सुबह करीब 10 बजे देवर अमित मिश्रा घर पहुंचे तो मकान पर ताला लगा मिला। उन्होंने लुधियाना में रह रहे अपने बड़े भाई और शांति के पति अनिरुद्ध को सूचना दी। अनिरुद्ध ने पांच सितंबर को कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की एक टीम तलाश में लगी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने जानकारी मिलने पर 9511413353 पर सूचना देने की अपील की है।