{"_id":"6abc1bd8b9ea1fe8fb0bcce4","slug":"land-will-be-acquired-for-the-construction-of-roads-in-sushant-golf-city-lucknow-news-c-13-lko1096-1942956-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी की सड़कें बनाने के लिए अधिग्रहीत होगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी की सड़कें बनाने के लिए अधिग्रहीत होगी जमीन
विज्ञापन
लखनऊ। नैमिष नगर और वरुण विहार योजना की तरह एलडीए शहीद पथ स्थित अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप सुशांत गोल्फ सिटी को भी मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित करेगा। शासन इसके लिए प्राधिकरण को बजट देगा। एलडीए की कार्ययोजना में इसका प्रावधान किया गया है। टाउनशिप की प्रमुख सड़कें बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण होगा।
सुशांत गोल्फ सिटी के पूर्ण, आंशिक रूप से विकसित व अविकसित क्षेत्रों को अलग-अलग चिह्नित करते हुए अधूरी सड़कों, सीवर, पानी, बिजली आदि सुविधाओं को पूरा कराया जाएगा। टाउनशिप के अंदर कुछ प्रमुख मार्गों का निर्माण जमीन उपलब्ध न होने के कारण पूरा नहीं हो पाया है। मेदांता अस्पताल तथा बेस्ट प्राइस के आसपास प्रमुख सड़कों का काम पूरा करने के लिए एलडीए अधिग्रहण करेगा।
टाउनशिप में एसटीपी, सीवर लाइन, विद्युत सब स्टेशन तथा रेलवे ओवरब्रिज सहित अवस्थापना के कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाने हैं। जरूरत पड़ने पर इनके लिए भी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। टाउनशिप के अवस्थापना विकास के बचे कार्यों पर करीब 2216.91 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
नए मानचित्रों पर लगेगा टाउनशिप कंप्लीशन शुल्क
टाउनशिप को पूरा करने के लिए नए मानचित्रों की स्वीकृति मंजूरी, शमन मानचित्र अथवा टाउनशिप कंप्लीशन शुल्क लगाने का भी प्रस्ताव है। प्रारंभिक आकलन के आधार पर यह 1150 प्रति वर्गमीटर रखा जाना प्रस्तावित है। वास्तविक व्यय के आधार पर कुल आच्छादित क्षेत्रफल के अनुसार शुल्क का निर्धारण होगा। इसके लिए प्राधिकरण बोर्ड को अधिकृत करने का प्रस्ताव है। टाउनशिप कंप्लीशन शुल्क का उद्देश्य केवल परियोजना को पूर्ण कराना होगा। इसे प्राधिकरण की नियमित आय का स्रोत नहीं बनाया जाएगा। शुल्क से मिली रकम को डेडिकेटेड एस्क्रो खाते में रखते हुए केवल इसी योजना के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों-भूखंडों पर यह शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
लैंडपूलिंग के विकल्प का बनाया जा रहा प्रस्ताव
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि टाउनशिप में 800 बडे़ भूखंडों को कंपनी की कंसोर्टियम की ओर से नियमों के विपरीत बेचने के मामले में रजिस्ट्री निरस्तीकरण से पहले लैंडपूलिंग का भी विकल्प रखा जाएगा। इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसमें आवंटित भूखंड के बदले दो या उसके अधिक प्रतिशत जमीन दी जाएगी। हालांकि, यह तभी अमल में आएगा जब एनसीएलटी से एलडीए को टाउनशिप विकसित करने के लिए मिल जाएगी। अभी एनसीएलटी में नवंबर में तारीख है। बड़े भूखंडों की सूची बनाकर निबंधन कार्यालय से रजिस्ट्री भी निकलवाई जा रही हैं। कुछ रजिस्ट्री निकल भी आई है।
कोट
हाईटेक टाउनशिप को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। अधूरी सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। इस पर विशेष ध्यान होगा कि खरीदारों के हित प्रभावित न हों। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। यह तभी होगा जब एनसीएलटी से टाउनशिप टेकओवर कर ली जाएगी।
- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीए