फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman gang-raped, FIR registered against two

Lucknow News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर एफआईआर

Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped, FIR registered against two
लखनऊ। एक वाटर पार्क में काम करने वाली महिला ने जमोलिया गांव के सुनील और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रहीमाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि सुनील ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। दुष्कर्म के दौरान अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी हो चुकी है। सुनील भी वाटर पार्क में काम करता था। उसने महिला को प्रेम का झांसा दिया और फिर जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। वह उस पर साथ भागने का दबाव भी बनाता था। महिला सारे जेवरात और 40 हजार रुपये लेकर उसके साथ चली गई। सुनील उसे अंटाखेड़ा के मुश्ताक प्रधान के घर ले गया। सुनील के कहने पर उसने जेवर और रुपये मुश्ताक को दे दिए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि दोनों लगातार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। इसी बीच वह पांच माह की गर्भवती हो गई। सुनील के कहने पर महिला ने मुश्ताक से जेवर और रुपये वापस मांगे तो उसने मना कर दिया और पिटाई भी की। महिला सुनील के पास पहुंची तो उसने भी पीटा। महिला का कहना है कि सुनील और मुश्ताक लगातार गर्भपात का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने बच्चे का डीएनए टेस्ट करावाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed