{"_id":"6674bca154367ebb1b00a204","slug":"woman-fell-from-bike-died-while-being-taken-to-hospital-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105393-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक से गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक से गिरी महिला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
Fri, 21 Jun 2024 05:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक गौरा देवी।
जमुनहा (श्रावस्ती)। कलकलवा से पति के साथ बुधवार शाम अपने मायके नेपाल जा रही महिला सागर गांव मुरैला के निकट अचानक बाइक से गिर गई। स्थानीय चिकित्सक ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मल्हीपुर पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकलवा निवासी भोलानाथ वर्मा का विवाह नेपाल के बेतहनी थाना क्षेत्र के खरैचा गांव निवासी गौरा देवी (40) से हुआ था। बुधवार को दंपती बाइक से नेपाल राष्ट्र के खरैंचा गांव जा रहे थे। भारत-नेपाल हाईवे बार्डर स्थित मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सागर गांव मुरैला के पास मार्ग पर खड्ड होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे पीछे बैठी गौरा देवी सड़क पर गिर गई। उसे जमुनहा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। परिजन गौरा को लेकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ जा रहे थे। देर रात रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है।