फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman fainted in lucknow after braid chopping.

लखनऊ में कटी महिला की चोटी, पुलिस को पति पर शक

Wed, 09 Aug 2017 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजााला, लखनऊ Updated Wed, 09 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
woman fainted in lucknow after braid chopping.
चोटी - फोटो : amar ujala

महिलाओं की चोटी कटने का मामला मंगलवार आधी रात को लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर तक पहुंच गया। वाकया विजय खंड-2 का है। चोटी खिंचते ही महिला चीखी और कटी चोटी देखते ही दहशत से बेहोश हो गई। हालांकि पुलिस को शक है कि पति ने ही चोटी काटी है।

विज्ञापन


विजय खंड-2 में किराए पर रहकर कपड़ों पर प्रेस का काम करने वाले राजू कनौजिया ने बताया कि मंगलवार आधी रात को पत्नी पूजा (27) ने कमरे में काली बिल्ली देखी। वह जोर से चीखी। मैंने लाइट जलाने के साथ डंडा उठाया। कमरे में बिल्ली नहीं, बल्कि पत्नी की चोटी कटी पड़ी थी।
विज्ञापन


दंपती की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े। पॉश इलाके में चोटी कटने की सूचना पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। राजू ने बताया कि वह हरदोई के संडीला इलाके का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल पहले पूजा से उसकी शादी हुई थी। उनके एक संतान हुई लेकिन बीमारी के चलते बच्चे की मौत हो गई थी। एसओ गोमतीनगर विश्वजीत सिंह ने बताया कि बेहोश महिला को लोहिया अस्पताल भेजने के साथ छानबीन की गई। कमरे से एक कैंची मिली जिसपर बाल लगे थे। बंद कमरे में पति-पत्नी ही थे इससे शक है कि राजू ने ही पूजा की चोटी काटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed