फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman facilitated religious conversions in Bhola Kheda for three years under an assumed name

Lucknow News: तीन साल तक नाम बदलकर भोला खेड़ा में धर्मांतरण कराती रही महिला

Sun, 13 Sep 2026 04:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
Woman facilitated religious conversions in Bhola Kheda for three years under an assumed name
लखनऊ। मोहनलालगंज में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के पकड़े जाने के बाद निगोहां के भोला खेड़ा गांव में भी कई लोगों के धर्म बदलने की बात सामने आई है। पड़ताल में पता चला है कि मिजोरम से आई एक महिला ने तीन साल तक यहां ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया। इसके लिए उसने अपना नाम नगहाकी से बदलकर अंजली रख लिया था। गिरोह के पकड़े जाने के बाद से महिला इलाके में नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बीच में वह महिला दो बार गांव आई थी लेकिन दो-चार दिन इधर-उधर रुकने के बाद चली गई। उधर, धर्मांतरण के आरोप में जेल भेजा गया मलखान जमानत पर बाहर है। वह गांव बख्तौरी खेड़ा में खेतों में कमरा बनाकर चंगाई सभा लगाता था। स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद उसने ठिकाना बदल लिया है। अब वह और उसके साथी आशियाना के किला गांव में हर रविवार को सभा लगाते हैं। किला गांव में भी बड़े पैमाने पर लोगों के धर्मांतरण कराए हैं। मलखान गांव में खेती भी करता है।
विज्ञापन



चर्च में ताला बंद कर बदल लिया ठिकाना
निगोहां के उतरावां ग्राम पंचायत के मजरे भोलाखेड़ा में बने चर्च में फिलहाल ताला लगा है। गिरोह के पकड़े जाने के बाद संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों ने ठिकाने बदल लिए हैं। गिरोह अलग-अलग इलाकों में सक्रिय है और अभी भी लोगों को लालच देकर रविवार को प्रार्थना सभाओं में बुलाता है। दुबग्गा में भी एक गिरोह लोगों को गुमराह कर उन्हें धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहा है। आसपास के लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने किया था हंगामा
मोहनलालगंज के भदेसुवा गांव में चंगाई सभा के आयोजन के दौरान बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा ने टीम के साथ छापा मारा था। मौके पर धोधनखेड़ा निवासी चंद्रिका प्रसाद, महिलाएं और बच्चे प्रार्थना करते मिले, जो हिंदू धर्म से थे। पूछताछ में धर्मांतरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। नगराम के कमलापुर में भी गिरोह की जानकारी मिलने पर बजरंग दल ने विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed