फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband's condition critical

Lucknow News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Thu, 08 Jan 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband's condition critical
रीना शर्मा पति ओम प्रकाश शर्मा के साथ।
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज स्थित भार्गव कॉलोनी में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा के अनुसार, फैजुल्लागंज भार्गव कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा मंडी परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह अपनी पत्नी रीना शर्मा (45) और दो बच्चों श्रुति व वंश के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


बेटी श्रुति ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने कमरे से बाहर निकली तो मां रीना सीढ़ियों के पास फर्श पर पड़ी थीं। उन्होंने मां को कई बार उठाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद वह पिता ओम प्रकाश शर्मा के कमरे में पहुंची, जहां वह भी बेहोशी की हालत में पड़े मिले। श्रुति ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को सूचना दी। उनकी मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रीना को मृत
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित कर दिया। ओम प्रकाश शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्रुति ने बताया कि घर में माता-पिता एक कमरे में रहते थे, जबकि वह अपने भाई के साथ अलग कमरे में सोती थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद माता-पिता टीवी देख रहे थे और काफी देर तक बातचीत भी कर रहे थे। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।


इंस्पेक्टर मड़ियांव का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed