{"_id":"69b6540445961bd2ae06bbbf","slug":"woman-dies-after-being-struck-by-lightning-in-sitapur-another-critically-injured-and-hospitalized-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर रूप से झुलसी; अस्पताल में भर्ती
Sun, 15 Mar 2026 12:09 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:09 PM IST
सार
सीतापुर में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि पड़ोसी महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढे़ं पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बबली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार को सुबह करीब 10.45 बजे बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना बिसवां थाना क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव की है। गांव निवासी बबली (30) घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे बरामदे में बैठी थीं। पड़ोसी विशंभर की पत्नी भी उनके पास आ रही थीं।
विज्ञापन
इसी समय पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। विशंभर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बबली को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन