फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died of swine flu in lucknow

लखनऊः कोरोना के खौफ के बीच स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, आठ नए मरीज मिले

Wed, 18 Mar 2020 01:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
woman died of swine flu in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में कोरोना के खौफ के बीच स्वाइन फ्लू से महिला की मौत का मामला सामने आया है। उसका कई दिनों से केजीएमयू में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों का कहना है कि महिला को स्वाइन फ्लू के साथ ही कई अन्य दिक्कतें भी थीं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महिला की मौत की सूचना मिली है, लेकिन उसकी मौत स्वाइन फ्लू से हुई है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। अब तक 66 मरीज मिल चुके हैं। माल निवासी 55 साल की महिला को तीन मार्च को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसे सांस लेने की दिक्कत थी। सीने में गंभीर संक्रमण था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि मौत स्वाइन फ्लू से हुई है, जबकि केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि महिला को  स्वाइन फ्लू के साथ संक्रमण संबंधी कई समस्याएं थीं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच के बाद डेथ ऑडिट किया जाएगा, इससे मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आठ नए मरीज मिले

woman died of swine flu in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी में स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मंगलवार को मरीजों की संख्या 66 हो गई। फैजुल्लागंज की सिल्क धाम कॉलोनी निवासी तीन साल की मासूम, अकबरी गेट निवासी 27 साल की युवती, एलडीए कॉलोनी निवासी 34 साल की महिला, भागीरथी एन्क्लेव निवासी 39 साल की महिला, गोल्फ  सिटी निवासी वृद्धा, मॉडल सिटी के 35 साल के युवक सहित आठ नए मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच में इनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed