फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman died after eating poisonous watermelon

तरबूज खाकर ऐसा होगा हश्र, आपने सोचा भी नहीं होगा!

Wed, 10 Jun 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
woman died after eating poisonous watermelon

हुसैनगंज में तरबूज खाते ही एक दंपती की हालत खराब हो गई। पहले उनके पेट में दर्द शुरू हुआ और फिर उल्टियां होने लगीं। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


वहां मंगलवार को पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की हालत अब भी गंभीर है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन


हुसैनगंज के संजोगनगर निवासी ड्राइवर अकील सोमवार शाम को काम से लौटते समय घर के पास फल मंडी से तरबूज खरीदकर ले गया।

पत्नी निशा बानो (42) के साथ तरबूज खाया और कोल्डड्रिंक पी। इसके आधे घंटे बाद ही दोनों के पेट में दर्द शुरू हो गया, उल्टियां होने लगीं।
 
पड़ोसियों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह निशाबानो की मौत हो गई। अकील की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि तरबूज जहरीला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं तरबूज में जहरीला रंग तो नहीं मौत की वजह

woman died after eating poisonous watermelon

प‌रिजनों ने जांच की मांग की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने निशाबानो का विसरा सुरक्षित रख लिया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे बताते हैं कि सोमवार को दोनों मरीजों को तरबूज और कोल्डड्रिंक पीने के बाद फूड पॉइजनिंग और उल्टी दस्त की समस्या के बाद भर्ती कराया गया था।

दोनों मरीजों का इलाज भी चला लेकिन मंगलवार सुबह निशा की मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई कि तरबूज में जहरीले इंजेक्शन की वजह से ऐसा हो सकता है।

रंग की मात्रा अधिक होने की वजह से तरबूज जहरीला हो गया होगा। सिरिंज से रंग को तरबूज में डाले जाने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। उनका कहना है कि तेज गर्मी में घरेलू खाद्य पदार्थो को खाने में इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा। बाहर की चीजें खाना खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed