{"_id":"6a6e1cb00a13cc6ac1054e80","slug":"woman-defrauded-of-99095-in-cyber-scam-involving-nutritious-diet-offer-lucknow-news-c-97-1-ayo1032-155238-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पौष्टिक आहार के नाम पर महिला से 99,095 रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पौष्टिक आहार के नाम पर महिला से 99,095 रुपये की साइबर ठगी
Sat, 01 Aug 2026 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
तारुन। पौष्टिक आहार योजना के ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 99,095 रुपये निकाल लिए। ठगों ने वीडियो कॉल के जरिये फोन हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने तारुन थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मनसा दुबे का पुरवा निवासी नेहा तिवारी ने 27 जून को नवजात को जन्म दिया। पौष्टिक आहार योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा तिवारी को सभी जरूरी कागजात जमा किए थे। 31 जुलाई को नेहा के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसे उनके पति शैलेंद्र ने उठाया। कॉल करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी पुष्पा और कुछ ही देर बाद लखनऊ का डॉक्टर बताया। कहा कि ऑनलाइन भुगतान के लिए सत्यापन जरूरी है। बातचीत करते-करते शैलेंद्र और नेहा भीटी ब्लॉक पहुंचे, जहां आंगनबाड़ी पुष्पा ने डॉक्टर की बात मानने को कहा। ठग ने वीडियो कॉल कर ई-केवाईसी के नाम पर नेहा का फोन हैक कर लिया और काफी देर तक फोन कटने ही नहीं दिया। इसी दौरान ठग ने खाते से पहले 95,095 रुपये और फिर 4,000 रुपये, कुल 99,095 रुपये निकाल लिए।
रुपये कटने का संदेश आने पर पीड़ित परिवार को ठगी का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत तारुन थाने में लिखित तहरीर दी। तारुन थाना प्रभारी लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट साइबर थाने को भेज दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर आने वाले किसी भी फोन कॉल पर बैंक विवरण, ओटीपी या वीडियो कॉल के जरिये केवाईसी न करें।