{"_id":"688bceea326906d438000135","slug":"woman-businessman-molested-case-filed-lucknow-news-c-13-knp1050-1317935-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला कारोबारी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला कारोबारी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Fri, 01 Aug 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी महिला कारोबारी ने साझेदार अनीश जैन पर चलती कार में उनसे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले में मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
युवती के मुताबिक वह अपनी एजेंसी के तहत लोगों की नौकरी लगवाती हैं। इस संबंध में उनकी मुलाकात मार्च 2023 में अनीश जैन से हुई थी। अनीश भी उनके कारोबार में साझेदार बन गया। आरोप है कि अनीश ने कई बार छेड़खानी का प्रयास किया, मना करने पर आरोपी कारोबार को नुकसान पहुंचाने लगा। पुलिस से शिकायत करने की धमकी पर उसने माफी मांग ली। इसके बाद भी आरोपी ने छेड़खानी बंद नहीं की। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक पीड़िता को बयान के लिए बुलाया गया है। साक्ष्य के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।