फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman businessman cheated 20 lakhs name freeing land case filed against CA and his partner

Lucknow : जमीन छुड़वाने के नाम पर महिला कारोबारी से 20 लाख की ठगी, सीए और उसके साथी पर केस दर्ज

Wed, 18 Jun 2025 02:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Jun 2025 02:52 PM IST
सार

लखनऊ की महिला कारोबारी से जमीन छुड़वाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी हुई है। चार बार शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर निगोहां पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman businessman cheated 20 lakhs name  freeing land case filed against CA and his partner
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बाजारखाला के ऐशबाग निवासी महिला कारोबारी सुनीता जायसवाल ने अपने सीए मानकनगर के प्रेमवती नगर निवासी तबरेज आलम व उसके साथी राजाजीपुरम के नरेंद्र सिंह तोमर पर उनसे 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। जमीन खाली कराने के नाम पर उनसे ठगी की गई। कोर्ट के आदेश पर निगोहां पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के विश्वासघात की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


सुनीता के मुताबिक, वर्षों पहले उनके स्व. पति रामजी पर मनोज त्यागी का 20 लाख बकाया था। ऐसे में मनोज ने सुनीता की निगोहां के मस्तीपुर गांव स्थित जमीन पर कब्जा कर लिया था। इसकी चर्चा कारोबारी ने सुनीता ने सीए तबरेज व उसके परिचित नरेंद्र से की तो तबरेज ने उनसे 20 लाख रुपये लेकर जल्द ही मनोज से जमीन खाली करवा लेने की बात कही, लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी जमीन खाली नहीं हुई। सुनीता ने जानकारी की तो पता चला कि आरोपियों ने 20 लाख मनोज को न देकर खुद हड़प लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: तीन हजार का धर्मांतरण, अब तक 1000 लोगों की घर वापसी, मिशनरियों के निशाने पर थारू जनजाति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: दलालों का कमाल, हवाई जहाज से भेजते थे रेलवे के तत्काल टिकट... कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा


कारोबारी ने 17 नवंबर 2024 को निगोहां थाने में शिकायत की, जहां कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष अनुज के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed