{"_id":"673e5b9986d1abdc3f0a2324","slug":"woman-burnt-due-to-fire-in-house-two-girls-fainted-lucknow-news-c-13-1-lko1103-961001-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में आग लगने से महिला झुलसी, दो युवतियां हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में आग लगने से महिला झुलसी, दो युवतियां हुईं बेहोश
Thu, 21 Nov 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
आग लगने के बाद घर में मौजूद झुलसी महिला।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के कल्याणी विहार मोहल्ले में बुधवार तड़के फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से मकान के दूसरे तल पर आग लग गई। इससे महिला झुलस गईं और दो बेटियां बेहोश हो गईं। गोमतीनगर फायर स्टेशन से पहुंची दमकल टीम ने तीनों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया है।
फर्रुखाबाद निवासी सीमा, बेटी काजल (27) व स्वाती (25) के साथ जितेंद्र नाथ यादव के मकान में दूसरे तल पर किराए पर रहती हैं। बुधवार तड़के 3:52 बजे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में धुआं भर गया। सीमा की आंख खुली तो वे बाहर निकली, तभी आग से झुलस गई। फ्रिज में धमाका होने से वे बेहोश हो गई। आवाज सुन काजल व स्वाती भी कमरे से बाहर निकलीं। धुआं भरा होने से दोनों बेहोश होकर गिर गईं। जितेंद्र की पत्नी सुनीता ने दमकल को सुबह 4ः31 बजे सूचना दी।
एफएसओ गोमतीनगर सुशील कुमार यादव दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। कमरे में धुआं होने से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। एफएसओ, फायरमैन अर्पित, धर्मेंद्र सिंह दूसरे तल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने महिला व दोनों बेटियों को जीने के रास्ते बाहर निकाला। एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। ट्रामा सेंटर में सीमा कर इलाज कर उसे घर भेज दिया गया। एफएसओ ने बताया कि आशंका है कि फ्रिज में शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। काजल ने बताया कि पिता सियाराम की कई साल पहले मौत हो गई थी। मां की मानसिक हालत खराब होने से उनका इलाज चल रहा है। घर खर्च चलाने के लिए वे काॅल सेंटर में नौकरी करती हैं।