फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Woman and nephew killed, brother injured in truck collision

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से महिला व भतीजे की मौत, भाई घायल

Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman and nephew killed, brother injured in truck collision
कपूरी कली व अंश की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। सैनिक स्कूल के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला, उनका भाई और भतीजा गिर पड़े। ट्रक के पहिये की चपेट में आने से महिला व भतीजे की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार भाई को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


उन्नाव के असोहा असावर गांव निवासी विजयपाल चौरसिया (40) आशियाना के किला गांव में किराये पर परिवार सहित रहकर जोनल पार्क के पास पान की दुकान चलाते हैं। उनकी बहन कपूर कली चौरसिया (52) पति लल्लन चौरसिया के साथ आशियाना सेक्टर-एम, बिरहाना खेड़ा में रहती थीं।
विज्ञापन


कपूर कली का बेटा अमित सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा में परिवार के साथ रहता है। बुधवार को अमित पत्नी, मां कपूर अली, विजयपाल और उनके 13 वर्षीय बेटे अंश के साथ गंगासागर यात्रा पर जाने वाले थेे। उन्हें कानपुर से ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे विजयपाल, उनका बेटा अंश और कपूर कली अमित के घर बाइक से जा रहे थे। बाइक विजयपाल चला रहे थेे। सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल गेट के पास हादसा हो गया।

छह घंटे इलाज के बाद अंश ने भी तोड़ा दम
हादसे में घायल अंश की ट्राॅमा सेंटर में छह घंटे के बाद मौत हो गई। घायल विजयपाल की हालत भी गंभीर बताई गई है। हादसे के वक्त बाइक चला रहेे विजयपाल ने हेलमेट नहीं पहना था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।


पुलिस ने एक किलोमीटर पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ा
हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी लेकर कानपुर रोड की तरफ भाग गया। सरोजनीनगर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया और एक किलोमीटर दूर जाकर उसे घेर कर पकड़ लिया। चालक सुनील कुमार कानपुर नगर के शिवराजपुर का रहने वाला है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमाॅर्टम के बाद कपूर कली का शव परिजनों को साैंप दिया गया। अंश के शव का पोस्टमाॅर्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।

कपूरी कली व अंश की फाइल फोटो।

कपूरी कली व अंश की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed