{"_id":"6951966ccc9ccaf32d027a2a","slug":"woman-and-her-pregnant-daughter-beaten-with-kicks-and-punches-fir-registered-against-five-people-lucknow-news-c-13-knp1002-1535815-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महिला व गर्भवती बेटी को लात-घूसों से पीटा, पांच पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महिला व गर्भवती बेटी को लात-घूसों से पीटा, पांच पर एफआईआर दर्ज
Mon, 29 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार में मामूली बात पर पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर महिला और उसकी गर्भवती बेटी की लात-घूसों से पिटाई कर दी। पीड़िता ने मंगलसूत्र लूटने का आरोप भी लगाया है। जानकीपुरम पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-तीन निवासी शिल्पी कुशवाहा के अनुसार नौ अक्तूबर की सुबह उनकी मां कमलावती ने घर के सामने लगा फूल का पौधा टूटा देख घर के सामने रहने वाले शहजाद से शिकायत की। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर शहजाद ने पत्नी शबनम, साली सब्बू, जीनत और सास के साथ मिलकर कमलावती को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पिटाई की। वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके गले पर दांत से काटा और सब्बू ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।