{"_id":"68cb219ef40f3622d90a05d7","slug":"woman-and-e-rickshaw-driver-arrested-with-5-kg-of-ganja-lucknow-news-c-13-knp1050-1388587-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच किलो गांजे के साथ महिला व ई रिक्शा चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच किलो गांजे के साथ महिला व ई रिक्शा चालक गिरफ्तार
Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी महिला और युवक।
लखनऊ। कैसरबाग सब्जी मंडी के पास से मंगलवार देर रात पुलिस ने कैसरबाग निवासी नैंसी सोनकर और ई रिक्शा चालक मैकू सोनकर को गिरफ्तार करते हुए पांच किलो गांजा बरामद किया। मौके से नैंसी का भाई तुषार भाग निकला। आरोपी भाई-बहन ई रिक्शे से गांजा ठिकाने लगाने जा रहे थे।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि लाटूश रोड स्थित सब्जी मंडी के पास कुछ लोग मौजूद हैं और उनके पास भारी मात्रा में गांजा है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची तो ई रिक्शा सवार नैंसी व चालक मैकू को पकड़ा गया। उनके पास से मिले बैग को चेक करने पर उसके अंदर से पांच किलो गांजा मिला। मौके से नैंसी का भाई तुषार पुलिस वालों को देख भाग निकला। पूछताछ में नैंसी ने बताया कि उसका भाई तुषार गांजा लेकर आता था और फिर वे लोग मिलकर शहर में गांजा बेचने का काम करते थे। आरोपी घटना के वक्त ई रिक्शा चालक की मदद से गांजे का ठिकाने लगने जा रहे थे। अब कैसरबाग पुलिस भागे हुए तुषार की तलाश में लगी है।