फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Without mask no entry in hospital

सख्ती : बिना मास्क ओपीडी में नो एंट्री, कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सिविल, लोकबंधु, बलरामपुर अस्पताल में दिखी सतर्कता

Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Without mask no entry in hospital
लखनऊ। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सतर्कता के साथ सरकारी अस्पतालों में सख्ती शुरू हो गई है। सोमवार को बिना मास्क के ओपीडी में किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। करीब 70 प्रतिशत मरीज-तीमारदार मास्क लगाकर आए थे। बाकी को मास्क लगवाने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। डॉक्टरों ने भी बिना मास्क के उनके कक्ष में आने वालों को टोका। अस्पतालों का स्टाफ भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते दिखा।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में वजीरगंज के विनोद कश्यप पिता को मेडिसिन ओपीडी में दिखाने आए थे। मुख्य गेट पर गार्ड ने विनोद को मास्क न लगाने पर टोका, हालांकि उनके पिता मास्क लगाए थे। इसके बाद विनोद बाहर मेडिकल स्टोर से मास्क लेकर आए, तब उन्हें प्रवेश दिया गया। ओपीडी कक्ष में भी एनाउंसमेंट करके सबसे मास्क लगाने की अपील की जा रही थी। इस दौरान जो बिना मास्क के आए थे, उन्हें मेडिकल स्टोर से मास्क लेकर आने को कहा गया। त्वचा रोग, मेडिसिन, फीवर क्लीनिक समेत दूसरी ओपीडी में डॉक्टर बिना मास्क लगाए आने वाले मरीजों को देखने से परहेज कर रहे थे।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल की ओपीडी में दोपहर 12 बजे भीड़ लगी थी। 90 प्रतिशत मरीजों ने मास्क या मुंह पर गमछा लपेट रखा था। पर्चा काउंटर पर कतार में खड़े इक्का-दुक्का मरीज ही बिना मास्क के थे। स्टाफ ने इन्हें टोका और मास्क दिलवाया। मरीज मास्क लगाकर ही डॉक्टरों के कक्ष में जा रहे थे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर के मुताबिक, अमूमन सभी मरीज मास्क लगाए थे। उनके संग आने वाले कुछ लोग मास्क नहीं लगाए थे। इस पर उन्हें मास्क मुहैया कराकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ढाई से तीन हजार मरीज आते हैं। सोमवार सुबह पर्चा बनवाने के लिए खड़े मरीजों में से करीब 30 प्रतिशत ने मास्क नहीं लगाया था। इस दौरान जो मरीज या तीमारदार बिना मास्क के थे, उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध कि या जा रहा था। कुछ लोग मास्क की जगह रुमाल लपेटे थे। डॉक्टर भी मरीजों को मास्क पहनकर ही अंदर आने के लिए कह रहे थे।
केजीएमयू में मास्क को लेकर कहीं पर सख्ती तो कहीं पर छूट देखने को मिली। ट्रॉमा सेंटर में करीब 70 प्रतिशत मरीजों व उनके तीमारदारों ने मास्क नहीं लगाया था। लोग बिना मास्क के ही परिसर में घूम रहे थे। इस दौरान गार्ड भी खास टोकाटाकी नहीं कर रहे थे। हालांकि, ओपीडी ब्लॉक में बिना मास्क के मरीजों व तीमारदारों को प्रवेश नहीं मिला। डॉक्टर कक्ष में मास्क लगाए लोग ही जा रहे थे। ओपीडी में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन होता दिखा।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोविड से मुकाबले के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। अस्पताल आएं तो मास्क जरूर लगाएं। अभी भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में सभी से मास्क लगाने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed