{"_id":"5f7e18aa8ebc3e9bfa0ccdbf","slug":"without-eaceshield-will-cant-travel-in-tejas-lko-city-news-lko5440913104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फेस शील्ड तेजस में नहीं कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फेस शील्ड तेजस में नहीं कर सकेंगे सफर
विज्ञापन

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने तेजस एक्सप्रेस में सफर करने वालों के लिए फेस शील्ड अनिवार्य कर दी है। इसके बिना यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर पाएंगे।
17 अक्तूबर से चलने जा रही तेजस स्पेशल में सीटों की बुकिंग बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी । आईआरसीटीसी ने इसमें सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू किया है।
सफर के दौरान यात्रियों को कोविड किट दी जाएगी। फेस शील्ड का उपयोग करना अनिवार्य होगा। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक किट में हैंड सैनिटाइजर, मास्क, फेस शील्ड और दस्ताने होंगे।
विज्ञापन
सफर में सीट बदलने की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्रियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना पड़ेगा। थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों के सैनिटाइजेशन के बाद ही यात्री आवंटित सीट पर जाकर बैठेंगे।
वहीं, रेलवे बोर्ड मालदा टाउन से चलकर लखनऊ होकर दिल्ली के बीच चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 12 अक्तूबर से चलाएगा। ट्रेन तय रूट सुल्तानपुर और फैजाबाद होकर चलेगी।
यह 12 से हर सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को मालदा टाउन से शाम 7:10 बजे चलकर अगले दिन शाम 6:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह 13 अक्तूबर से हर शुक्रवार, रविवार, मंगलवार और बुधवार को शाम 7:10 बजे मालदा टाउन से चलकर अगले दिन शाम 6:55 बजे लखनऊ आएगी।
वापसी में 14 अक्तूबर से हर बुधवार, शनिवार और सोमवार की रात 9:40 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखनऊ आएगी।
इसी तरह 15 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार व शुक्रवार को दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर अगली सुबह 7:20 बजे लखनऊ होते हुए फैजाबाद के रास्ते मालदा टाउन जाएगी।