{"_id":"5aeea1664f1c1b65098b80e9","slug":"without-assurance-cm-yogi-ministers-will-not-start-the-campaign-for-loksabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मंत्री हाईकमान से स्पष्ट संकेत मिलने पर ही करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मंत्री हाईकमान से स्पष्ट संकेत मिलने पर ही करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा हाईकमान प्रदेश सरकार में शामिल कई मंत्रियों को जहां लोकसभा चुनाव में उतारने के मूड में है, वहीं मंत्रियों का कहना है कि पार्टी से स्पष्ट संकेत मिलने पर ही वे इसकी तैयारी शुरू करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के अनुभवों को देखते हुए वे इसे जरूरी मानते हैं, जब काफी रुपये-पैसे खर्च करने के बावजूद उन्हें मायूसी हाथ लगी थी।
विज्ञापन
पश्चिम के एक मंत्री वर्ष 2012 में भी विधायक चुने गए थे। वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने लोकसभा टिकट मांगा, पर उन्हें भी निराशा हाथ लगी। इस बार जिन मंत्रियों को चुनाव लड़ाने पर विचार हो रहा है, उनमें से कुछ का कहना है कि अभी तक पार्टी ने उन्हें इस बाबत स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
बिना स्पष्ट संकेत के वे इस दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ेंगे। हां, टिकट की गारंटी मिल गई तो अभी से मैदान में कूदने में कोई कोर-कसर भी नहीं छोड़ेंगे। एक वरिष्ठ मंत्री ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने टिकट मांगा था।
विज्ञापन
चुनाव से कई महीने पहले क्षेत्र में तैयारी भी शुरू कर दी थी। काफी धन और समय खर्च होने के बावजूद जब चुनाव की वेला आई तो टिकट किसी और को दे दिया गया।