फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wished for world peace

Lucknow News: विश्व शांति की कामना की

Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
wished for world peace
गंधकुटी पर प्रार्थना करते कोरिया से आए अनुयायी। संवाद
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली पहुंचे कोरिया के दल ने बृहस्पतिवार को आनंद बोधि व गंधकुटी पर प्रार्थना की। बुद्ध के अनुयायियों ने भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन


भिक्षु भंवरानंद ने कहा कि सिद्धार्थ बचपन से ही अत्यंत करुण हृदय वाले थे। वह किसी का भी दुख नहीं देख सकते थे। 21 वर्ष की आयु में एक बार वह अपने राज्य कपिलवस्तु की गलियों में घूम रहे थे। उस दौरान उनकी दृष्टि चार दृश्यों पर पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने एक वृद्ध विकलांग है, एक रोगी, एक पार्थिव शरीर और एक साधु को देखा। इन चार दृश्यों से सिद्धार्थ समझ गए कि सब का जन्म होता है, सब को बुढ़ापा आता है, सब को बीमारी होती है और एक दिन सब मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे व्यथित होकर उन्होंने अपना घर-द्वार, पत्नी-पुत्र एवं राजपाठ का त्याग करते हुए साधु का जीवन अपना लिया। वह जन्म, बुढ़ापा, दर्द, बीमारी और मृत्यु से जुड़े सवालों की खोज में निकल पड़े। सिद्धार्थ अपने प्रश्नों के उत्तर ढूंढ रहे थे। समुचित ध्यान लगाने के बाद भी उन्हें इन प्रश्नों के उत्तर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed