फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winter special trains

दुर्गा पूजा से क्रिसमस तक चलेंगी विंटर स्पेशल ट्रेनें

Sun, 04 Aug 2019 10:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
winter special trains
लखनऊ से मुंबई, गांधीधाम, इंदौर सहित कई रूटों के यात्रियों को होगा फायदा
विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी से इंदौर, गांधीधाम, मुंबई के रूटों पर विंटर स्पेशल ट्रेनों का खाका तैयार कर दिया गया है। इससे सर्दी में पड़ने वाले त्यौहारों दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली से लेकर क्रिसमस तक पर यात्रा करने वालों को सीटों की मारामारी से राहत मिलेगी। जल्द ही लखनऊ से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी होगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से स्पेशल ट्रेन 82907 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार शाम 7:35 बजे चलेगी और रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में जंक्शन से ट्रेन 82908 प्रत्येक शुक्रवार को 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक रात 10:35 बजे चलकर अगली रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी। ऐसे ही मुंबई से ट्रेन 09013 प्रत्येक गुरुवार को 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक शाम 7:35 बजे चलकर शुक्रवार रात 8:40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी 09014 लखनऊ जंक्शन से 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार रात 10:35 बजे चलकर शनिवार रात 11 बजे मुंबई पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में 82909 सुविधा स्पेशल ट्रेन बांद्रा से 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक हर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे चलकर शनिवार दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से चलकर शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 82910 सुविधा स्पेशल गोरखपुर से 19 अक्तूबर से नौ नवंबर तक हर शनिवार रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी और यहां से चलकर सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वहीं, बांद्रा से वाया लखनऊ गोरखपुर जाने वाली 09015 स्पेशल ट्रेन 15 नवंबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार सुबह 6:40 बजे बांद्रा से चलकर शनिवार दोपहर 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जहां से शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली 09016 स्पेशल हर शनिवार रात 9:20 बजे चलकर रात 1:55 बजे लखनऊ और सोमवार सुबह 9:20 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल
गांधीधाम से भागलपुर के लिए 09451 स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार शाम 5:40 बजे चलकर शनिवार रात 1:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से रविवार रात सवा आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 21 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक हर सोमवार सुबह 6:30 बजे भागलपुर से चलकर रात सवा 12 बजे बजे लखनऊ होते हुए बुधवार सुबह आठ बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
गांधीधाम-सुल्तानपुर स्पेशल
गांधीधाम से सुल्तानपुर के लिए 09455 स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक हर मंगलवार सुबह 9:30 बजे गांधीधाम से चलकर बुधवार दोपहर 2:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर शाम छह बजे सुल्तानपुर पहुंच जाएगी। वापसी में सुल्तानपुर-गांधीधाम 09456 स्पेशल ट्रेन 23 अक्तूबर से पहली जनवरी तक प्रत्येक बुधवार रात 8:35 बजे सुल्तानपुर से चलकर रात 12:05 बजे लखनऊ और शुक्रवार सुबह पांच बजे गांधीधाम पहुंच जाएगी।

इंदौर-पटना स्पेशल
इंदौर से पटना 09307 स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार रात साढे़ ग्यारह बजे इंदौर से चलकर शनिवार दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 2:50 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना-इंदौर स्पेशल 09308 ट्रेन 20 अक्तूबर से 29 दिसंबर तक हर रविवार सुबह पौने छह बजे पटना से चलकर शाम 6:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से सोमवार दोपहर 1:20 बजे इंदौर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed