फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   winter holyday in school increases till 18 january

बच्चों की मौज, 19 तक मनेगी छुट्टी

Tue, 14 Jan 2014 07:41 PM IST
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
winter holyday in school increases till 18 january

जिले में संचालित कक्षा आठ तक के सभी माध्यमों के स्कूल अब 19 जनवरी को रविवार के अवकाश के बाद 20 जनवरी को खुलेंगे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुराग यादव ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए सभी माध्यम के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में आदेश का पालन कड़ाई से करने का आदेश दिया है।


डीएम ने बताया कि शीतलहरी के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड में होने वाली परेशानी से बचाने के पहले 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था।

ठंड का प्रकोप कम न होने पर अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिए गए थे। लेकिन बीते दो दिन से पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण स्कूली बच्चों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में अवकाश का यह निर्देश सभी अंग्रेजी व हिन्दी मीडियम के बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई व आईसीएससी पर लागू होगा।

इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि निर्देश न मानने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही ठंड को देखते हुए ही गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का कार्यक्रम भी पुलिस लाइंस में दोपहर बारह बजे से संचालित किया जाएगा।

इसमें हिस्सेदारी करने वाले स्कूल-कॉलेजों के बच्चों को ठंड के कारण परेशानी न उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed