{"_id":"667f2a97efcccc87a6049bb9","slug":"winds-and-rain-cut-off-electricity-in-350-villages-lucknow-news-c-315-1-brp1005-119646-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेज हवाओं व बारिश ने उड़ाई 350 गांवों की बिजलीे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेज हवाओं व बारिश ने उड़ाई 350 गांवों की बिजलीे
Sat, 29 Jun 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Jun 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी )। निंदूरा क्षेत्र में शुक्रवार देरशाम तेज हवाओं व बारिश से ग्राम चकिया, बहरौली और बाबागंज में बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली के तार टूट गए। इससे टिकैतगंज, खरिहानी, सरसावा, मिर्जापुर, पक्रियापुर, मोहनपुर, बसरा, जमुना, गाड़िया, मोहलिया, पिंडसावा, दादेरा, ताहिरपुर, पलटुपुर समेत 350 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इससे करीब तीन लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। देर रात तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। जेई विकास शुक्ला ने बताया कि तेज हवा वह बारिश के वजह से कई जगह बिजली के तार के ऊपर पेड़ की डालें टूट कर गिर गई हैं। इन्हे हटाया जा रहा है। बिजली के तार भी टूटे है। कार्य कराया जा रहा है, देररात तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। (संवाद)