फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wind increased the chill

Lucknow News: दिनभर छाए बादल, हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
wind increased the chill
रायबरेली। सर्दी लोगों को सताने लगी है। बृहस्पतिवार को दिन में भी बादल छाए रहे। इसके साथ ही हवा चलने से लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। शाम ढलते ही ठंड बढ़ गई। सुबह-शाम कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर बादल छाए रहने से धूप काफी हल्की निकली। हवा चलने से सर्दी और बढ़ गई। इसके चलते दिन में भी लोग ठिठुरते नजर आए। दिन ढलते ही ठंड बढ़ गई। लोग घरों में दुबक गए। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जरूरी काम से निकले लोग ठंड से बचने के लिए अलाव तलाशते दिखे।
विज्ञापन

शहर के कुछ स्थानों पर नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए गए हैं। सुबह और शाम को लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। सर्दी के चलते सुपर मार्केट, घंटाघर, जिला अस्पताल, बस स्टेशन व अन्य चौराहों के पास शाम को सन्नाटा पसर गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए जिला अस्पताल, डिग्री कॉलेज के साथ अन्य चौराहों के पास पर अलाव जलवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed