फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Will get relief from potholes and dust, repair of 12 roads started

Lucknow News: गड्ढों व धूल से मिलेगी निजात, 12 सड़कों की मरम्मत शुरू

Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from potholes and dust, repair of 12 roads started
रायबरेली। शहर की सड़कों पर जल्द ही आवागमन सुगम होने वाला है। खस्ताहाल हो चुकीं 12 सड़कों की मरम्मत होगी। नगर पालिका की ओर से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र की 12 सड़कें काफी समय से खस्ताहाल थीं। गड्ढे बनने से गिट्टियां बाहर निकल आई थीं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आए दिन लोग गिरकर चोटिल भी होते थे। अब राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत नगर पालिका ने खस्ताहाल 12 सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। कार्य भी शुरू हो चुका है। मरम्मत के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन सड़कों की होनी है मरम्मत
गोरा बाजार से राजकीय कॉलोनी, जिला पंचायत तिराहा मोड़ से राजकीय कॉलोनी, बस स्टेेशन से जोशियाना पुल, जोशियाना पुल से राजघाट, सारस के पीछे वाली रोड, उद्यान पार्क से वन स्टॉप सेंटर, महानंदपुर में बनाई जा रही गोशाला वाली रोड, 66 फीट रोड (गोरा बाजार) समेत कुल 12 सड़कें। इसमें गोरा बाजार से राजकीय कॉलोनी और जिला पंचात तिराहा मोड़ से राजकीय कॉलोनी को जाने वाली सड़क का मरम्मत कार्य पूरा हो गया है। शेष सड़कों पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों को मिलेगी सहूलियत
शहरवासी काफी समय से खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत न होने का मुद्दा उठा रहे थे। समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इससे नागरिकों को आने-जाने में सहूलियत होगी।

शत्रोह्न सोनकर, नगर पालिकाध्यक्ष

आबोहवा भी होगी शुद्ध
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 12 सड़कों की मरम्मत का कार्य नए साल के पहले कराया जाएगा। मरम्मत होने से शहर की आबोहवा भी स्वच्छ होगी। सड़कें खस्ताहाल होने से धूल ज्यादा उड़ती है जिससे हवा प्रदूषित हो रही थी।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed