फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife's body found in bathtub in Thailand, murder case filed against husband

Lucknow News: थाईलैंड में बाॅथटब में मिला पत्नी का शव, पति पर हत्या का केस

Tue, 14 Jan 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Wife's body found in bathtub in Thailand, murder case filed against husband
प्रियंका।  (फाइल फोटो)
लखनऊ। डॉक्टर पति के साथ थाईलैंड घूमने गई प्रियंका शर्मा (32) की होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आठ जनवरी को तड़के तीन बजे पति आशीष ने ससुर को फोन कर बेटी की बॉथटब में डूबने से मौत की सूचना दी। आशीष 10 जनवरी को बेटे के साथ देश लौट आया। प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने पीजीआई थाने में दामाद पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वृंदावन योजना स्थित एल्डिको सौभाग्यम निवासी प्रियंका शर्मा के पति डॉ. आशीष उरई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। आशीष चार जनवरी को पत्नी और बेटे प्रियांश (03) को घुमाने के लिए थाईलैंड के पटाया शहर लेकर गए थे। सेक्टर 16 बी वृंदावन योजना में रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के मुताबिक शादी के बाद से आशीष उनकी बेटी को परेशान करता था। उसके अवैध संबंध भी थे। इसकी जानकारी होने पर प्रियंका विरोध करती थी। खुद में सुधार करने के बजाय आशीष उनकी बेटी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। तंग आकर प्रियंका ने पूर्व में आशीष के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की थी। बेटी की मौत की जानकारी होने पर पिता ने राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा से मदद की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने केस दर्ज कर छानबीन के निर्देश दिए।
विज्ञापन




दोनों ने किया था प्रेम विवाह

प्रियंका पटना एम्स में एकाउंट का काम देखती थीं। वहीं पर आशीष सीनियर रेजीडेंट था। वहीं उनकी मुलाकात हुई थी। वर्ष 2017 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद आशीष की तैनाती उरई मेंडिकल कॉलेज में हो गई। चार फरवरी 2021 को प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया। सत्यनारायण का आरोप है कि वर्ष 2021 में ही आशीष का किसी दूसरी महिला से अफेयर हो गया था। प्रियंका के विरोध करने पर आरोपी अक्सर उनकी पिटाई भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

प्रियंका।  (फाइल फोटो)

प्रियंका।  (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed