फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife was murdered on road accused stood on spot woman was going to work on a bicycle

लखनऊ: बीच सड़क पर पत्नी की गड़ासे से हत्या, मौके पर ही खड़ा रहा आरोपी, साइकिल से काम पर जा रही थी महिला

Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 01:33 AM IST
सार

एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, विकासनगर के सबौली इलाके में रहने वाली रिंकी की 11 साल पहले बीकेटी के पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमार से शादी हुई थी। राजकुमार कोका कोला कंपनी में मजदूरी करता है।

विज्ञापन
Wife was murdered on road accused stood on spot woman was going to work on a bicycle
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय के पास शुक्रवार देर शाम को बीच सड़क पर राजकुमार ने पत्नी रिंकी (28) पर गड़ासे से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के वक्त महिला साइकिल से काम पर जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या के बाद भी पति खून से सने गड़ासे के साथ खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पति अपनी पत्नी पर संदेह करता था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, विकासनगर के सबौली इलाके में रहने वाली रिंकी की 11 साल पहले बीकेटी के पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमार से शादी हुई थी। राजकुमार कोका कोला कंपनी में मजदूरी करता है। दोनों के तीन बेटे हैं। शादी के कुछ साल बाद विवाद हो गया और रिंकी तीन साल के बेटे के साथ अपनी मां के घर विकासनगर में रहने लगी। रिंकी घरों में काम कर जीवन यापन कर रही थी। इस बीच कई बार दंपती में कहासुनी और झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


पति ने रोका, कहासुनी के बाद अचानक कर दिया वार
एसीपी के मुताबिक, रोज की तरह शाम करीब छह बजे के आसपास रिंकी साइकिल से काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। केंद्रीय विद्यालय के पास पति राजकुमार ने उसे रोक लिया। इसके बाद दंपती में बहस हुई और अचानक राजकुमार ने रिंकी की गर्दन पर गड़ासे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। खून से लथपथ रिंकी बीच सड़क पर गिर गई। वारदात से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेशाम हुए वारदात से इलाके में दहशत
सूचना पर डीसीपी उत्तरी एस चिनप्पा, एसीपी अलीगंज और अलीगंज थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। हत्या के बाद राजकुमार मौके पर ही खड़ा रहा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। शव के पास ही खून से सना गड़ासा भी मिला। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


घर से निकलने के कुछ देर बाद ही आ गई मौत की खबर
वारदात की जानकारी होते ही रिंकी की मां संगीता बदहवास हो गईं। उन्होंने बताया कि रिंकी घरों में झाड़ू पोछा करती थी। राजकुमार ने बेटी की जिंदगी शक के कीड़े के चलते नर्क कर दी थी। जब वह अलग रहने लगी तब भी चैन से जीने नहीं दे रहा था। आरोपी के फांसी नहीं होती आराम से नहीं बैठूंगी। वारदात के बाद से रिंकी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीसीपी उत्तरी एस चिन्नप्पा के मुताबिक अवैध संबंधों के संदेह में राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed