{"_id":"6aa9b4a432f47f471809280a","slug":"wife-strangled-to-death-then-husband-takes-his-own-life-by-hanging-lucknow-news-c-13-lko1070-1921425-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर फंदा लगाकर दी जान
Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
आशीष व क्षमता की फाइल फोटो।
बख्शी का तालाब। मदारीपुर गांव में मंगलवार को राजमिस्त्री आशीष प्रजापति (35) ने पत्नी क्षमता (30) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी रस्सी से कमरे में लगे हुक के सहारे फंदा लगा लिया। दोपहर करीब ढाई बजे स्कूल से घर लौटे दोनों बच्चों ने मां को चारपाई पर मृत और पिता को फंदे से लटका देखा। पुलिस के मुताबिक, दंपती के बीच अक्सर होने वाले विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है।
डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि आशीष की 14 साल पहले बाराबंकी के बड्डूपुर निवासी क्षमता से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे अक्षांश (10) और विभा (8) हैं। दोनों आदर्श सरस्वती शिक्षा मंदिर में तीसरी और पहली कक्षा में पढ़ते हैं। मंगलवार सुबह दोनों बच्चे स्कूल गए थे। घर पर आशीष और क्षमता थे। दोपहर में बच्चे लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
भागकर बड़े पापा को बताई घटना
माता-पिता के शव देखकर दोनों बच्चे सहम गए। वे शोर मचाते हुए पड़ोस में रहने वाले बड़े पापा सदगुरु के घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। सदगुरु और अन्य परिजन घर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डीसीपी, एडीसीपी नवीन सिंह, पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
बच्चों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह मां सोकर नहीं उठीं। न ही उन्हें टिफिन दिया था। दोनों के मुताबिक, माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दो दिन पहले और सोमवार रात भी दोनों में विवाद हुआ था। डीसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
थाने पर हुई थी सुलह
क्षमता की बड़ी बहन सुमन ने आरोप लगाया कि आशीष उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी हुई थी। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह कराकर घर भेज दिया था। पुलिस ने क्षमता से यह भी कहा था कि दोबारा कोई शिकायत हो तो थाने आकर बताना।