फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife shot in the head and killed

Lucknow News: सिर में गोली मार पत्नी की हत्या

Tue, 19 Mar 2024 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wife shot in the head and killed
मलिहाबाद। सरांवा गांव में सोमवार रात नशे में धुत युवक ने घर में आपसी विवाद के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से तमंचा, खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतका के भाई ने बहनोई, उसके छोटे भाई, पिता व दादी के खिलाफ हत्या व दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरांवा गांव निवासी ऋषितोष यादव ने करीब आठ साल पहले तिलसुवा गांव की रहने वाली वर्षा यादव (28) से प्रेम विवाह किया था। उनकी छह साल की बेटी पंखुड़ी है। सोमवार शाम ऋषितोष शराब पीकर घर पहुंचा। बेटी चाचा के घर गई थी। पिता अमरदीप कहीं बाहर थे और दादी घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान ऋषितोष और वर्षा के बीच झगड़ा होने लगा। तभी ऋषितोष ने वर्षा को गोली मार दी। सिर में दाएं तरफ गोली लगने से वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी ऋषितोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी नशे में धुत है। वह कुछ बता नहीं पा रहा है। तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी ऋषितोष ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। उसने अपना नाम व पता बताने के बाद कहा कि पत्नी को गोली मार दी। जिसके बाद तत्काल थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। डीसीपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। कमरे में फर्श पर खून फैला था। दीवार पर भी छींटे पड़ी थीं।


घटना की जानकारी पर वर्षा के परिजन पहुंचे। मृतका के भाई का कहना है कि ऋषितोष आए दिन वर्षा को पीटता था। वह लंबे समय से कार की मांग कर रहा था। कार न देने पर वर्षा को प्रताड़ित करता था। विवाद के बाद एक बार आपसी समझौता हुआ था। मगर उसने दोबारा विवाद किया और वर्षा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed