फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife of former shia waqf board chairman wasim rizvi alias jitendra narayan tyagi assaulted

मदद की गुहार: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की पत्नी से मारपीट, दरोगा पर लगाया मिली भगत का आरोप

Fri, 21 Jan 2022 08:54 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 08:54 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक वसीम रिजवी के चेयरमैन रहते हुए यतीमखाने का एक मकान उनके रिश्तेदार के नाम से आवंटित हुआ था। उनका आवंटन रद्द करके वफ्फ ने यह मकान अब किसी और को आवंटित कर दिया है। जिसे आवंटन हुआ वह शुक्रवार को कब्जा लेने पहुंचा था। वसीम की पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
wife of former shia waqf board chairman wasim rizvi alias jitendra narayan tyagi assaulted
वसीम रिजवी उर्फ जीतेंद्र नारायण त्यागी - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व धर्म परिवर्तन कर वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर पत्नी से मारपीट की। वहीं उनके यतीमखाने में आवंटित आवास पर ताला बंद कर दिया। इस मामले मे आरोप है कि सआदतगंज थाने में तैनात दरोगा आरोपियों की मदद कर रहा है। उसकी मिली भगत से ही वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


जेल में बंद वसीम रिजवी की पत्नी फरहा फातिमा पत्नी के मुताबिक शुक्रवार को शाम 5.30 बजे के आसपास घर में कुछ काम चल रहा था। जिसमें मेरी ममेरी बहन निदा फातिमा व अन्य लोगों के साथ घर में कुछ काम करवा रही थी। तभी अचानक कुछ लोग घर मे घुस आए। इन लोगों ने मेरी ममेरी बहन निदा का काम करने वाले बढ़ई से गाली-गलौज करने लगे। मेरी बहन ने इसकी सूचना मुझे दी। मैंने तुरन्त थाना सआदतगंज को कॉल कर सूचना दी। इसके बाद घर गई। मेरे साथ में मेरी छोटी बहन अमरीन  व भाभी उजमा बानो भी पहुंची। वहां पहुंचते ही आरोपी मेरे साथ भी हाथापाई व गाली-गलौज करने लगे। वहां मौजूद दरोगा जैदी खड़े मूकदर्शक बने देखते रहे और मैं मिन्नतें करती रही। दरोगा ने जबरन मुझसे मेरे घर की चाबी ले ली और हम सबको घर से निकाल बाहर कर दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश कुमार यादव के मुताबिक वसीम रिजवी के चेयरमैन रहते हुए यतीमखाने का एक मकान उनके रिश्तेदार के नाम से आवंटित हुआ था। उनका आवंटन रद्द करके वफ्फ ने यह मकान अब किसी और को आवंटित कर दिया है। जिसे आवंटन हुआ वह शुक्रवार को कब्जा लेने पहुंचा था। वसीम की पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed